एक नदी से लाखों लोग परेशान दामजीपुरा से भैसदाही मार्ग
संवाददाता इदरीश विरानी
दामजीपुरा/बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा से भैसदाही मार्ग पर ग्राम कुनखेड़ी के पास टीगारया नदी हर साल उफान पर रहती है बारिश में लोगों को जाने आने का आवागमन बंद हो जाता है आज दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 से 3:00 बजे तक 2 यात्री बस एवं कई व्यापारी एवं कई मुसाफिर सुबह से नदी के उतरने का इंतजार कर रहे हैं भूखे प्यासे नदी के किनारे बैठे दिख रहे है मगर शासन एवं प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए ग्रामीणों का कहना है कि तिगरिया नदी की हालत हर साल लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है नेता एवं राजनेता इस पर ध्यान नहीं देते हैं यहां पर बड़ी पुलिया बन सकती है शासन यहां पर बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है इसकी शिकायत कई बार सांसद एवं विधायक से की गई मगर आज तक इस नदी का कोई निराकरण नहीं किया गया पिछले वर्ष भी किसानों के जानवर बह गए थे आप देखने का विषय है शासन इस और क्या ठोस कदम उठाता है