एक माह से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई से त्रस्त लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

भरतपुर 22 अगस्त

एक माह से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई से त्रस्त लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

भरतपुर. जिले के कस्बा बयाना से सटे भीमनगर पहरिया इलाके के लोगों ने गुरुवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जलदाय कार्यालय पहुंचे दर्जनों महिला पुरुषों ने बताया कि बारिश के कारण पेयजल सप्लाई के लिए बने डीप बोर के आसपास जल भराव हो गया था। उसे देखते हुए डिस्कॉम ने डीप बोर का बिजली कनेक्शन काटकर लाइनों को उतार दिया था। इससे एक महीने से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी हुई है। जलभराव सूखने के बाद अभी भी कई बार कहने के बावजूद बिजली कनेक्शन को बहाल नहीं किया जा रहा है। इससे भीमनगर पहरिया इलाके में पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों को पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में पेयजल सप्लाई शुरू नहीं की गई तो वे मजबूर होकर बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे जाम करेंगे। पीएचईडी एईएन मनेंद्र सिंह बैंसला ने बताया कि डिस्कॉम को बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए पत्र जारी किया है। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!