एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त माल का निस्तारण।

दौसा पुलिस की कार्यवाही।

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त माल का निस्तारण।

निस्तारित मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीबन 3 करोड 26 लाख 27 हजार 310 रूपये।

 

पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री सागर राणा आईपीएस की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न पुलिस थानो के द्वारा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न कार्यवाहियो के दौरान जब्तशुदा वजह सबुतो के नियमानुसार निस्तारण हेतु जिला औषधि व्ययन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के तहत इन्वेन्ट्रीशुदा मादक पदार्थों के माल का निस्तारण रिर्जव पुलिस लाईन दौसा मे किया गया। इस दौरान श्री गुरूशरण राव आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा व श्री सुरेश कुमार पु.नि. पुलिस अपराध सहायक दौसा, मालखाना प्रभारी श्री रेख सिंह हैड कानि०, श्रीमति सुमिता कसाना महिला कानि० व संबंधित थानाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला दौसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत से लंबित दर्ज प्रकरण जिनमे धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत भौतिक सत्यापन की कार्यवाही हो चुकी है एवं एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हो, उन प्रकरणो का निस्तारण समस्त थानाधिकारियो एवं मालखाना प्रभारियों की उपस्थिती मे किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान जिला औषधि व्ययन समिति सदस्यों के समक्ष निस्तारणशुदा माल का वजन करवाया गया एवं समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई गयी।

मादक पदार्थ का नाम डोडा चूरा गांजा स्मैक

मात्रा

48.814 किलोग्राम 32.702 किलोग्राम 1513 ग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!