एफ.एल.एन. प्रशिक्षण द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, कन्नौज से अमित मिश्रा की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ब्लॉक संसाधन केन्द्र जलालाबाद पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के द्वितीय चरण चार दिवसीय फाउंडेशनल लिट्रेसी एन्ड न्यूमरेसी(एफ एल एन)प्रशिक्षण का शुभारंभ आज खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा द्वारा सरस्वती वन्दना एवँ दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें विकास खण्ड से चालीस चालीस के दो समूहों में अलग-अलग सभागार में प्रशिक्षण हेतु बैठने की व्यवस्था की गयी।इसके उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि समस्त प्रतिभागी शासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित होकर ससमय ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे यदि प्रशिक्षण के समय निरीक्षण में कोई प्रतिभागी अनुपस्थित पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही की जाएगी।अतः विभाग के मंशानुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालयों में इसका शतप्रतिशत क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।आज प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता सत्यपाल यादव, जितेन्द्र प्रताप सिंह,भोलेशंकर चतुर्वेदी,रेनुकमल व जसकरन ने बारी बारी से उक्त प्रशिक्षण में एफ एल एन के सिद्धांतों एवँ निपुण भारत सन्दर्भ व बच्चों के अधिगम को केन्द्र में रखकर सीखने के प्रमुख सिद्धान्त समझना को समझना और कक्षा में लागू करने व बच्चों के सीखने की वर्तमान स्थिति और उनके साथ सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय मे चर्चा करते हुये बताया कि इसरो के पूर्व चैयरमैन डॉक्टर केo कस्तूरी रँगन की अध्यक्षता में इसका गठन किया गया।इस नीति को 29 जुलाई 2020 से लागू किया गया है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील यादव ब्लॉक अध्यक्ष जावेद अहमद कौशल किशोर, राजीव शुक्ला, हिमांशू वाजपेयी, जितेन्द्र सिंह, आयुष दीक्षित, शीतू अवस्थी, नेहा वर्मा, शिवानी चौहान, सोनम रानी, कृष्ण पाल, मिथिलेश वर्मा, ममता, हिमांशु, प्रीति यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।