एबीवीपी के 60 वें प्रान्तीय अधिवेशन के पोस्टर का हुआ विमोचन

एबीवीपी के 60 वें प्रान्तीय अधिवेशन के पोस्टर का हुआ विमोचन

भरतपुर .जिले में हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 60 वें प्रांतीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन आज नदबई में किया गया..!इस अवसर पर हर्ष लवानिया ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का 60 वा प्रांतीय अधिवेशन 15 वर्षों बाद भरतपुर की धरा पर आयोजित हो रहा है जिसमें पूरे प्रदेश से 1500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह अधिवेशन 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षिक जगत से जुड़ी अनेकों विषयों पर चर्चा रहेगी।पूर्व नगर मंत्री शुभम कटारा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन होने के साथ-साथ समाज संगठन है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन समाज परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाते है विमोचन के दौरान नवीन फौजदार, दीपक, रवि, मयंक, राकेश अजय सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!