एस एस बी  ने एक चायनीज़ नागरिक को लिया हिरासत में

दार्जिलिंग :- 41वीं बटालियन एसएसबी के पानीटंकी बी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने दोहरी नागरिकता के आरोप में एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है । हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम त्सेरिंग दोरजी उम्र 27 वर्ष बताया गया है ।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एस एस बी पानीटंकी बी कंपनी के बी आई टी सुरक्षा कर्मियों के नियमित जांच के दौरान नेपाल से इंडिया आ रहे एक व्यक्ति को जाँच हेतु रोका गया एवम उसे पहचान पत्र दिखाने हेतु कहा गया, तो उसने भारतीय आधार कार्ड दिखाया। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे अपनी नागरिकता साबित करने हेतु वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाने को कहा। जवाब में उसने बताया कि वह एक तिब्बतियन शरणार्थी है और वह अब भारत में बस गया है। अपने मोबाइल से शरणार्थी प्रमाण पत्र दिखाने के क्रम में एस एस बी सुरक्षा कर्मी ने उसके मोबाइल में चीनी भाषा मे कई तस्वीर देख ली, जिससे उक्त व्यक्ति पर शक की स्थिति उत्पन्न हुई और उसे अपने मोबाइल में रखे चीनी पासपोर्ट दिखाने हेतु कहा गया। आई बी, एस बी, मिलिट्री इंटेलिजेंस एवं एयरफोर्स इंटेलिजेंस के संयुक्त पूछ ताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि चायनीज पासपोर्ट में फ़ोटो एवं नाम उसी का है, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया ।

हिरासत में लिए गए आरोपी के बैग की तलाशी के क्रम में भारतीय वोटर कार्ड, आधार कार्ड, चायनीज पासपोर्ट की छाया प्रति, पैन कार्ड, टूरिस्ट एंट्री वीसा, एस बी आई डेबिट कार्ड, दो नेपाल बैंक के डेबिट कार्ड, दो मोबाइल फोन, चीन में बनी सिगरेट, 4000 रुपये भारतीय मुद्रा, 500 यू ए इ की मुद्रा एवं 340 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई है।

आवश्यक करवाई के बाद हिरासत में लिए गए आरोपी को जब्त सामानों के साथ खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस को अग्रिम करवाई हेतु सौंप दिया गया है। जिसे आज मंगलवार को खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस द्वारा आवश्यक करवाई के बाद न्यायिक हिरासत सिलीगुड़ी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!