ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत दोकटी थाना क्षेत्र में लगवाए गए 05 सीसीटीवी कैमरा

बलिया न्यूज

ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत दोकटी थाना क्षेत्र में लगवाए गए 05 सीसीटीवी कैमरा ।

डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया

 

बैरिया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दृष्टि के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के निर्देशन में ऑपरेशन दृष्टि के तहत क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व मदन पटेल थानाध्यक्ष दोकटी द्वारा आमजनमानस की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लोगों को प्रेरित करते हुए थाना क्षेत्र में आने जाने वाले मुख्य मार्गों पर 05 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया । इनमें मुख्य रूप से
1. रवि सिंह सुपर मार्केट के सामने सड़क के किनारे विद्युत के खंभे पर 2 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया ।
2. दलन छपरा में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने सड़क के किनारे बिजली के पोल पर 1 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया ।
3. भुआल छपरा बाजार में प्रशांत स्टूडियो के दुकान के ऊपर 1 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया ।
4. कस्बा लालगंज में बीयर की दुकान के ऊपर सड़क की तरफ 01 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!