ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेंडा मैगजीन बस्ती के निकट जंगल के अंदर झरने से बड़बिल पुलिस द्वारा एक शव बरामद किया

ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेंडा मैगजीन बस्ती के निकट जंगल के अंदर झरने से बड़बिल पुलिस द्वारा एक शव बरामद किया गया है।मृत व्यक्ति का नाम जगबंधु नायक है।

और उनका घर बड़बिल थाना अंतर्गत ठाकुरानी बस्ती के बुरु हाटिंग बताया जा रहा है।प्राप्त सूचना के मुताबिक मृत व्यक्ति ओडिशा खनन निगम कंपनी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।पिछले शुक्रवार को अपने सेवानिवृत्ति संबंध किसी काम से ओडिशा खनन निगम कार्यालय आए थे।उसके बाद उनके घर नही लौटने पर उनकी छान बीन करने के बाद सेरेंडा वन संरक्षण समिति के कुछ युवक उनका मृत शरीर जंगल के अंदर झरने में पड़ा देखा।इसके बाद इस घटना की जानकारी बड़बिल पुलिस को दी गई।जिसके बाद पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर शव को जब्त किया है।

ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल से सज्जाद आलम की रिपोर्ट R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!