ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल सहर में बड़ी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां मौजूद होने के बावजूद बड़बिल के युवा पीढ़ी को रोजगार नहीं मिलने पर जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही

Script:- ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल सहर में बड़ी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां मौजूद होने के बावजूद बड़बिल के युवा पीढ़ी को रोजगार नहीं मिलने पर जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है।

उसका सीधा उदाहरण अब देखने को मिल रहा है। बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत में युवा पीढ़ी को रोजगार नहीं मिलने के बाद युवा पीढ़ी अपने शौखीन जीवन बिताने के लिए चोरी डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।जो इस अंचल के लिए खतरे का संदेश है।लगातार बड़बिल अंचल में बढ़ रही चोरी डकैती जैसी मामले कही न कही अंचल में बढ़ रही बेरोजगारी की ओर इसारा कर रहा है।इसी तरह फिर एक बार बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रायका ग्राम में बंद पड़ा शीतल मिनरल्स क्रेसर के निकट युवकों द्वारा डकैती की योजना बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर बड़बिल पुलिस के द्वारा करवाई की गई। और बड़बिल पुलिस के द्वारा रात के करीब 12:30 मिनट में चढ़ाऊ कर 3 युवक विजय मुंडा,, जोगा मुंडा,,और सुरेश मुंडा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके पास से 1 देशी सिंगल शॉट पिस्टल 1 डमी gun 2 तलवार 2 मोबाइल फोन 1 motorcycle 1 scooty 1 face covering mask 5 बीयर की बॉटल जब्त करने के बाद युवकों को कोर्ट चालान करने की सूचना बड़बिल पुलिस की ओर से दी गई है।साथ ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 2 युवक के फरार होने की भी सूचना मिली है।

ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल से सज्जाद आलम की रिपोर्ट R9 भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!