ओमिक्रान कोरोना की स्थिति को देखते हुए तत्काल स्कूल बंद करने हेतु कांग्रेस सेवादल ने सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमिक्रान कोरोना की स्थिति को देखते हुए तत्काल स्कूल बंद करने हेतु कांग्रेस सेवादल ने सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा-: कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि ओमिक्रान कोरोना की स्थिति पूरे देश प्रदेश एवं जिले मे भयावह है और छिन्दवाड़ा जिले मे भी इसके केस लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसी परिस्थितियो मे शासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे है तथा नाईट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है लेकिन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाला लगाने का आदेश दिया गया है लेकिन इन आदेशो का पालन स्कूलो द्वारा नही किया जा रहा है तथा स्कूलो के अंदर कोरोना गाइडलाइन का पालन नही किया जा रहा। ऐसी भयावह स्थिति को देखते हुए आपसे निवेदन है कि छोटे बच्चो के लिए अभी तक वैक्सीन बनाई ही नही गई है और उनका स्कूल जाना खतरनाक है इसलिए आपसे निवेदन है कि पहली से आठवी तक की कक्षाओ के लिए स्कूल तत्काल बंद किए जाने के निर्देश दिए जाए ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के निम्न पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमे राकेश मरकाम, दिनेश डेहरिया, रंजीत रविकर, सतीश डेहरिया, कमलेश वाईकर, संजय शेंडे, रामसहाय मरकाम, वाय पी गवनेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।

सुरेश कपाले
जिलाध्यक्ष

R9भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
डिस्ट्रिक्ट क्राइम ब्यूरो चीफ
साहिल के साथ
मोबाइल -नंबर 7999509427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!