कड़ी सुरक्षाओं के बीच संपन्न होगी बीएड प्रवेश परीक्षा-डीएम…….

आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT GONDA

👉कड़ी सुरक्षाओं के बीच संपन्न होगी बीएड प्रवेश परीक्षा-डीएम

 

 

जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा को बहुत ही कड़े निर्देशों के साथ संपन्न कराया जाए। और इस परीक्षा में किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना होने पाए। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एलबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, डीएचओ, पीओ डूडा, डीपीओ मनोज कुमार, डीपीआरओ रोहित भारती, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, डीपीओ प्रोवेशन, जिला गन्ना अधिकारी, प्राचार्य जीजीआईसी, प्राचार्य सरयू कन्या पाठशाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!