रिपोर्ट by – अमित मिश्रा
, जिनमे 6 की हालत गम्भीर है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ है। जहां ट्रक को ओवरटेक करने में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर 20 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी।
– कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरौली गांव के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर देर रात यह दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से सुल्तानपुर जा रही प्राइवेट बस में करीब 40 सवारियां बैठी थी। पिपरौली के पास बस चालक ने घने कोहरे को अनदेखा करते हुए आगे जा रहे ट्रक को तेज रफ्तार से ओवरटेक करने की कोशिश की। जल्दबाजी में वह बस से अपना संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार बस सीधे 20 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरते ही यात्रियों की आंख खुली और चीख पुकार मच गयी। हादसे में रायबरेली निवासी 50 वर्षीय अनीता देवी उनकी पुत्री संजना और 12 वर्षीय देवांश की मौके पर ही मौत हो गयी। तीनों बस में आगे बैठे हुये थे। 18 घायलों में 2 बच्चों और एक महिला सहित 6 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया है।
वाइट, डॉ शुभ्रांत राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज