कोली का अड्डा बसेड़ी।
कब्रिस्तान मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

बसेड़ी कस्बे के भारद्वाज मार्केट के पास कोली का अड्डा स्थित कब्रिस्तान भूमि की चार दीवारी तोड़ने एवं जे.सी.बी. से कब्रों को खुर्द-बुर्द करने वाले माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर मुस्लिम समाज बसेड़ी के लोगों ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया एवं बसेड़ी उपखंड अधिकारी सुधारानी मीणा को ज्ञापन सौंपा है।
दिए गए ज्ञापन में बताया कि कब्रिस्तान भूमि कोली का अड्डा तिमासिया की चार दीवारी 31 अगस्त 2020 को ग्राम पंचायत तिमासिया द्वारा तीन लाख रुपए की राशि खर्च कर बनाई गयी थी। कब्रिस्तान की बेसकीमती जमीन पर कब्जा करने की नियत से माफिया बबलू कोली पुत्र रामबीर कोली निवासी कोली का अड्डा ने 26 मार्च 2025 को चार दीवारी को तोड़कर सरकारी सम्पत्ति को हानि पहुँचाई है तथा जे.सी.बी. से कब्रिस्तान में स्थित सभी कब्रों को खोद कर नष्ट कर दिया है तथा हरे पेड़ों को काट दिया गया है।
मुस्लिम समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी से कब्रिस्तान भूमि की सरकारी चार दीवारी को तोडने वाले माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका बसेड़ी पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि रामदीन कुशवाह, सुलेमान खान, असलम खान, रशीद खान, नसरुद्दीन, हनीफ, गोला खान, इस्लाम, सकूर, अमीन, शकील, मनजीत, मुन्ना खान, निजामुद्दीन एवं अजमेरी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार