धौलपुर
आज दिनांक 28.12.2023 को कमला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवेे दिन का शुभारंभ योग एवं प्राणायाम के द्वारा डॉ लाजपत शर्मा के द्वारा किया गया।

उन्होंने प्राणायाम और योग से संबंधित विधियां शिवरार्थियों को बताई। आज सभी शिवरार्थियों ने ऐतिहासिक स्थल शेरगढ़ के किले का भ्रमण कियाए इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ ओपी उपाध्याय ने ऐतिहासिक एवं पौराणिक परिपेक्ष को समझाया।बौद्धिक संगोष्ठी के अंतर्गत डॉ अमितकान्त ;सीनियर रेजिडेंट गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज धौलपुर नेे कोविड से संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया एव डॉ मोहन प्रकाश त्यागी ;जनरल सर्जन दर्शन हॉस्पिटल धौलपुर उन्होंनेे जनरल सर्जरी से संबंधित विषय पर विचार व्यक्त कियेे।अथितियो का स्वागत एवं सम्मान महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ रामराज लाल शर्मा एवं प्राचार्य डॉ पी एस तिवारी के द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम डॉ ओपी उपाध्याय एवं डॉ गौरी दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर नीरज बाबू सिसोदिया,डॉ अर्चना शर्मा,डॉ केके उपाध्याय,अंशुल सोनी, रोहिताश सिंह,हर्ष गौड़,बबलू , विपिन कुमार,निर्मल रहे।कार्यक्रम का संचालन डा केके उपाध्याय ने किया।
रिपोर्ट। मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा