आगरा अपडेट
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत हाथी घाट पर यमुना में नहाने गए अरुण नामक युवक उम्र 29 वर्षीय का पैर फिसलने से यमुना में डूबा ।
कल शाम से रेस्क्यू टीम कर रही है युवक की तलाश ।

12 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू टीम को नहीं मिली सफलता ।
वहीं परिजनों का कहना है कि अरुण को तलाशने में पुलिस व रेस्क्यू टीम की दिख रही है लापरवाही ।
अरुण के पिताजी पुलिस में तैनात थे जिनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी ।
अपने पिताजी की जगह पुलिस में भर्ती होने जा रहा था अरुण ।
अब देखना यह होगा थाना एत्माद्दौला पुलिस व रेस्क्यू टीम को कितने समय में मिलती है सफलता ।
अरुण के परिजनों का रो रो कर हो रहा है बुरा हाल ।
रिपोर्ट = शिवम पचौरी
ब्यूरो चीफ आगरा