पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां
कलक्टर ने पार्वती नदी के जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बारां, 02 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिले में लगातार जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
रोहिताश सिंह तोमर ने पार्वती नदी क्षेत्र के हनोतिया गांव जो भारी बारिश के दौरान टापू बन जाते है, वहां आपदा के समय राहत की आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में मौके पर जाकर जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के सभी नदी-नाले एवं पुराने पुल-पुलिया को पार करते समय सावधानी रखें। जिला कलक्टर ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखें।