कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड कीर्तन.

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड कीर्तन.

समाप्ति के पश्चात होगा भव्य भंडारा का आयोजन.

प्रतिनिधि,पांडू पलामू।
अनिल शर्मा

जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम करमडीह में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया है. बताते चलें कि इस ग्राम में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष क्लाश यात्रा के साथ अखंड कीर्तन किया जाता है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड कीर्तन का कार्य क्रम किया जा रहा है.वहीं जल यात्रा के दौरान गांव में भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर बांकी नदी के संगम से मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भर कर अखंड स्थल यज्ञशाला में कलश स्थापना किया गया. इस दौरान गाजे- बाजे के साथ जलयात्रा निकाला गया. जलयात्रा में मुख्य अतिथि वृद्ध खैरा मंदिर के महंथ विष्णुचित स्वामी जी महाराज व आचार्य गंगाधर पाठक,यजमान के रूप में अरविंद कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह उपस्थित रहे. इस ग्राम के वयोवृद्ध गार्जियन सुरेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ दादू ने कहा कि हमारे दादा आदित्य सिंह ने भी कहा था कि सैकड़ों वर्षो से यह कार्यक्रम होते आ रहा है. उनकी बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार्यक्रम कितने दिनों से होता रहा है.
मौके पर जिप सदस्य मीना देवी,ब्लॉक अमीन जनेश्वर सिंह,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह,अविनाश कुमार सिंह, पारस नाथ सिंह,श्याम सुंदर सिंह,उपेंद्र सिंह,धनंजय कुमार सिंह,कुंडल सिंह,बबलू सिंह,लालेश सिंह,रंजन सिंह, पुकार सिंह,मुन्ना सिंह,अलकारी सिंह,कामता सिंह,पृथ्वी प्रजापति,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!