कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षक
बीते दिनों जिले में हुई बीन मौसम बरसात और ओलावृष्टि से जो नुकसान किसानों की फसलों को हुआ उसके संदर्भ में कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने संयुक्त रूप से ग्राम भालोट, जवासिया करनाखेड़ी एवं झारड़ा गांव के खेतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को पूर्ण आश्वसित करते हुए कहा कि आगामी 10 दिनों में सर्वे का कार्य निश्चीत ही पूर्ण हो जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसल नुकसानी के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा किसानो की समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि सर्वे होने के पश्चात सर्वे लिस्ट को पंचायत में चस्पा भी की जाएगी। जिससे किसान देख सके कि किन किन किसान के खेत का सर्वे हुआ और किसका नहीं। अगर उस लिस्ट में किसी किसान का नाम नहीं है, तो उसकी तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचना प्रदान करें। सर्वे के दौरान संबंधित खेत के किसान को भी साथ में रखा जाएगा तथा उसके हस्ताक्षर लिए जाएंगे। सर्वे के दौरान कलेक्टर ने अफीम की फसल, अलसी, गेहूं, चना, मेथी, सरसों आदि फसलों को देखा। सर्वे के दौरान श्री बंशीलाल गुर्जर ने कलेक्टर से कहा कि अफीम की फसलों में जो नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए राजस्व विभाग एवं नारकोटिक्स विभाग का एक संयुक्त दल बनाकर इसका भी सर्वे कराया जाए। जिससे किसानों को अफीम की फसल में जो नुकसान हुआ है। उसमें भी राहत मिल सके।
R9 भारत के लिए ब्यूरो चीफ हार्दिक हड़पावत मंदसौर