कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्रो का अचैक निरीक्षण

राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्रो का अचैक निरीक्षण

संजीव स्व सहायता समूह जरहा खरीदी केन्द्र के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

सिंगरौली 16 दिसम्बर 2021

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा धान उपार्जन केन्द्रो का अचैक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर धान खरीदी केन्द्र परसौना, खुटार का अचैक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संजीव स्व सहायता समूह जरहा खरीदी केन्द्र पर शासन द्वारा खरीदी केन्द्र के लिए निर्धारित मापदण्डो प्रक्रिया के तहत धान खरीदी नही पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुये मौके पर उपस्थित धान के अधिकारियो को संबंधित समूह के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। इस समूह के द्वारा नवीन बारदानो के स्थान पर पुराने बारदानो का उपयोग किया जा रहा था। साथ ही केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्था के साथ धान क्रय करने की उचित व्यवस्था नही की गई थी।ना ही मौके पर समूह के अध्यक्ष उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान नान के वरिष्ट सहायक आर.पी त्रिपाठी को इस आशय के निर्देश दिये गये कि लगातार खरीदी केन्द्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का अवलोकन करे केन्द्रो मे व्यवस्थाओ की कमी मिलने पर तत्काल कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!