ई-फाईलिंग सिस्टम के तहत
कलेक्टर्स के कामकाज की रैंकग में भरतपुर जिला कलेक्टर 31वें स्थान पर

भरतपुर। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फाइलों की ऑनलाइन निपटारा करने व उनकी मोनेटरिंग के लिए शुरू किए गए ई-फाईलिंग सिस्टम के तहत राजस्थान में नवगठित जिलों में तैनात कलक्टर सबसे तेज गति में फाइलों का निपटारा कर रहे हैं।हाल ही में सरकार ने ई-फाइलिंग सिस्टम में राजस्थान प्रदेश के 47 जिलों के कलक्टरों की रैंकिंग जारी की है। इसमें सलूंबर कलक्टर सबसे तेज हैं,वे अपने कार्यालय में आने वाली एक फाइल 11 मिनट में निपटा रहे हैं। वहीं प्रदेश के तीन जिलों के कलक्टरों को फाइल निपटाने में 22 घंटे तक लग रहे हैं। वहीं भरतपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव का सूची में 31वां स्थान है और वह ऑरेंज लिस्ट में शामिल है। भरतपुर कलेक्टर को एक फाइल निपटाने में 4 घंटे 55 मिनट का समय लग रहा है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे