किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने एवं पुराने केसीसी का नवीनीकरण किए जाने हेतु कैंप 17 अगस्त को

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने एवं पुराने केसीसी का नवीनीकरण किए जाने हेतु कैंप 17 अगस्त को

देवरिया(सू0वि0) 12 अगस्त। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया है कि जनपद में 17 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन सदर तहसील में कृषि विभाग एवं बैंकर्स के संयुक्त तत्वाधान में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने हेतु बृहद कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें कृषकों का नया केसीसी बनवाने एवं पुराने केसीसी का नवीनीकरण किया जायेगा।
जनपद के समस्त कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे उक्त दिवस में सम्बन्धित तहसील में जाकर कैम्प के माध्यम से अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये एवं कैम्प का लाभ उठाये।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!