इटावा से राजीव शर्मा की रिपोर्ट
कुत्ता बिल्ली पाल ले लेकिन वहम न पाले विपक्ष उनकी सरकार बनने वाली है :
इटावा में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विपक्ष ने बोला हमला
पार्टी के लोकसभा इटावा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पक्का बाग स्थित हर्षवर्धन गेस्ट हाउस में उदघाटन करते हुए बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि यह लोग चुके हुए लोग हैं और सारे भ्रष्टाचार में फंसे हुए लोग हैं और जेल जाने के डर के कारण एकजुट हो रहे हैं। वोट बैंक इनके किसी के पास नहीं है। ममता बनर्जी, शरद पावर से यह गठबंधन कर लेंगे तो इटावा में क्या फर्क पड़ जाएगा। बुआ भतीजे हो या फिर अखिलेश-राहुल सब मिलकर चुनाव लड़ लिए लेकिन फिर भी परिणाम सबने देखे। अखिलेश अपनी पत्नी, भाई की सीटें तक नहीं बचा पाए। इस बार तो सैफई परिवार का कोई भी सदस्य लोकसभा का मुंह नहीं देख पाएगा। भारतीय जनता पार्टी 80 की 80 सीट यूपी से जीतेंगी। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि इनके घोषणा पत्र को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। घोषणा पत्र तो तब जारी करोगे जब सरकार में आओगे। सरकार में वो आने वाले नहीं है मैं उनका कहना चाहता हूं कुत्ता पाल लो बिल्ली पाल लेकिन यह गलत फेमी न पालो कि वो सरकार में आने वाले हैं। शिवपाल के बंदायु सीट से पुत्र का नाम आगे करने पर कहा कि हार के डर के कारण यह सब हो रहा है, क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें राजनीति में बलि का बकरा बनाया गया है। मैनपुरी सीट पर नाम तय होने पर कहा कि इस बार जयवीर की जय तय है। डिम्पल हारेंगी। उन्होंने कहा कि पहले हम पहचान बनाने के लिए चुनाव लड़े, फिर दूसरे नंबर पर आने के लिए, उसके बाद जीतने के लिए और अब हमें नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। विगत 10 वर्षों में देश में जो एक नई उड़ान तय की आज सम्पूर्ण देशवासियों के चेहरे पर उसकी खुशी देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम से देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर भी अपनी एक मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।
लोकसभा प्रत्याशी डा़ रामशंकर कठेरिया को भारी मतों से जितावाकर देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से संगठन आधारित चुनाव व्यवस्था की तैयारी करती है। हमारी चुनाव संचालन समिति कई महीने पहले बन गई थी। चुनाव नजदीक आ गया है नवरात्रि का पर्व है। आज विधिवत कार्यालय का शुभारंभ किया गया है सभी कार्य लयवद्ध तरीके से किया जा रहा है।
भाजपा प्रत्याशी डा़ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि इटावा लोकसभा से दूसरी बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्हें जो जनसमर्थन मिल रहा है वो उनके लिए जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। जनता ने जो स्नेह अपनत्व दिया है। जनता के इस अपनत्व को कभी नहीं भुला पाएंगे। उन्होंने कहा पहले कार्यकाल के दो साल कोरोना महामारी से प्रभावित रहें है जिस वजह से कई जनता के मुद्दे और विकास कार्य रह गए है उन्हें चरणबद्ध तरीके से अगले कार्यकाल में पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं रखेंगे। सभा का सदर विधायक सरिता भदौरिया,
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इटावा प्रभारी कमलावती सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं औरैया प्रभारी आनंद सिंह, राज्यमंत्री अजीत पाल, एमएलसी अविनाश चौहान, लोकसभा प्रभारी नीरज चतुर्वेदी, पूर्व सांसद/विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद सुखदा मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, औरैया जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, विधानसभा संयोजक विमल भदौरिया,
पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, डा़ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, रामकुमार चौधरी, लोकसभा सह-प्रभारी बाबा बालक दास पाल, लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय, सह-संयोजक राकेश पाल, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री राहुल राजपूत, रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, लोकसभा विस्तारक अतुल मिश्रा, लोकसभा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, औरैया मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी, डा़ मृदुला कठेरिया, विरला शाक्या, मनीषा शुक्ला, कमलेश कठेरिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चाओ के अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।