भरतपुर 17 अगस्त
कूटरचित फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजकर, रेलवे में नौकरी लगने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का नदबई पुलिस ने किया पर्दाफाश
भरतपुर। रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर एवं फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का नदबई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि राजवीर पुत्र मंगतूराम निवासी हींगोली (डीग), सोहन पुत्र चन्नीराम निवासी खेरिया जगा (नदबई), रिछपाल सिंह पुत्र मिठठनलाल निवासी मैढाचोली (नदबई) एवं वीरीसिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी खेरिया जगा (नदबई) के द्वारा कपिल पुत्र धनेश निवासी नदबई वगैरा के खिलाफ रेल्वे में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर पोस्ट के जरिए कूटरचित फर्जी जोईनिंग लैटर भेजकर लोगों से करीब 80-90 लाख रूपये की ठगी करने को लेकर नदबई थाने में प्रकरण दर्ज हुए। उक्त प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए अनुसंधान वृताधिकारी वृत नदबई श्रीमति पूनम भरगड आरपीएस द्वारा मास्टर माइंड कपिल को दिनांक 13 अगस्त को भरतपुर कोर्ट से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी जुआ सटटा खेलने, शराब पीने का आदि है। और अपने शौक मौज पूरे करने के लिए लोगों से कर्जा ले रखा है। कर्जा अधिक होने पर आरोपी कपिल ने अपने दोस्त श्यामसिंह जाटव व ई मित्र संचालक जयपाल जाटव के साथ लोगों को रेल्वे की डी ग्रुप में नौकरी लगाकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर रेल्वे अधिकारी चीफ पर्शनल ऑफीसर नोर्थ रेल्वे न्यू देहली की फर्जी सील लगाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर डाक द्वारा लोगों को भेजकर ठगी करते थे। उक्त मामले में पुलिस ने शनिवार को मास्टर माइंड आरोपी कपिल जिन्दल पुत्र धनेश जिन्दल उम्र 33 वर्ष जाति वैश्य निवासी स्टेशन रोड कस्बा नदबई, श्याम सिंह पुत्र लालाराम जाति जाटव उम्र 42 साल निवासी खेडिया जगा थाना नदबई और जयपाल पुत्र मानसिंह जाति जाटव उम्र 37 साल निवासी कस्बा नदबई थाना नदबई को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से जोईनिंग लैटरों पर काम ली गई सीलमौहर, लोगों से प्राप्त किये गये रूपयों के हिसाब का रजिस्टर, कमीशन हिसाब के कागजात, ज्वाइनिंग लैटर तैयार करने में काम लिये गये उपकरण लैपटॉप व सीपीयू को जप्त किया है। तीनों आरोपियों द्वारा मिलकर करीब 3 साल में लोगों को फर्जी रेल्वे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 80-90 लाख रूपये हड़पे जा चुके है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे