भरतपुर 2 अगस्त
कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से अधेड की मौत, मोटर चलाने के दौरान हुआ हादसा
भरतपुर.जिले के नदबई क्षेत्र के गांव बसैया अभय में खेत पर कृषि कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल नदबई की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव बसैया अभय के रहने वाला महेंद्र सिंह पुत्र रामजीलाल खेत पर दवाई देने गया था। जब महेंद्र खेत पर लगी पानी की मोटर को चलाने गया। तब, अचानक स्टार्टर में करंट आ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर नीचे जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन तुंरत महेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे