के. पी. पब्लिक स्कूल तुमान के वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से बांधा समां

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

के. पी. पब्लिक स्कूल तुमान के वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से बांधा समां

 

तुमान//करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत तुमान में संचालित अंग्रेजी माध्यम के पी पब्लिक स्कूल अपना तीसरा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया कहा जाता है सामाजिक जीवन में जो स्थान धार्मिक पर्वों का है राष्ट्र के जीवन में स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस बाल दिवस तथा गांधी दिवस का है वही स्थान विद्यालय जीवन में उनके वार्षिक उत्सव का है कार्यक्रम का श्री गणेश मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्या अर्पण व दीप प्रज्वलित कर बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया गया विशेष रूप से झांसी की रानी की झांकी के साथ नाट्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी एवं सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया एवं संस्था के छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया स्कूल के द्वारा जो पिछले वर्ष के टॉपर बच्चों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र के साथ उनके पालकों के साथ सम्मानित किया गया इसी तारतम्य में रक्षाबंधन पर राखी बनाओ प्रतियोगिता में जो प्रथम स्थान प्राप्त किए थे एवं दीपावली पर्व में दीप सजाव एवं थाली सजाओ एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण की वेशभूषा राधा के वेशभूषा एवं दशहरा पर्व पर राम एवं लक्ष्मण की वेशभूषा एवं नवरात्रि में दुर्गा के वेशभूषा में जो प्रथम स्थान प्राप्त किए थे उनको भी मोमेंटम प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला सुनीता कंवर एवं श्री दिनेश कुमार दुबे जी अध्यक्ष राम जानकी मंदिर दमाऊ धारा एवं विशिष्ट अतिथि देवी बाई राजवाड़े सदस्य जनपद पंचायत करतला एवं ऐ. के. दुबे अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल संघ कोरबा रहे सर्वप्रथम स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री विवेक सिंन्हा ने अपने स्कूल के उपलब्धियां पर प्रकाश डालें कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में पालकगण उपस्थित रहे एवं विशेष रूप से संस्था के अध्यक्ष राम नरेश जायसवाल, संस्था के डायरेक्टर कीर्ति प्रकाश जायसवाल, सेक्रेटरी किशन साव एवं सदस्य रमजान खान उपसरपंच ग्राम पंचायत तुमान एवं सदस्य माधुरी जायसवाल कोषाध्यक्ष जीवन जायसवाल संस्था के सदस्य बाल रामदास वैष्णव कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्यों में डॉक्टर निशु सिंन्हा प्रोफेसर एल सीआई टी बिलासपुर एवं श्री निर्मल साव, बाल गोविंद जायसवाल ,शंकर दयाल साव, श्रीमती कल्पना शर्मा प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल तुमान एवं श्री कृष्णा दास महंत जी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल ऋषभ तीर्थ दमाऊधारा, अजय अग्रवाल अजय ट्रेडर्स तुमान , अशोक कुमार श्रीवास, रहे कार्यक्रम का समापन लगभग 4.30 बजे संस्था के सेक्रेटरी किशन साव ने समस्त अभिभावकों एवं आगंतुकों एवं संस्था के सभी टीचरों की मेहनत पर व्याख्यान करते हुए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संस्था के दो सितारे मुस्कान खान एवं हेमा जायसवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!