संवाददाता, मालबाजार 5 जून केंद्रीय मंत्री जॉन बारला आदिवासी परंपरा का पालन करते हुए अपने हाथों से मदाल बजाकर भारत मुंडा समाज की बैठक में पहुंचे।
“भारत मुंडा समाज” नामक अखिल भारतीय संगठन की जलपाईगुड़ी जिला समिति द्वारा मालबाजार के उदिची सामुदायिक भवन में मुंडा समुदाय के विकास और जागरूकता पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। केंद्रीय मंत्री और अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला रविवार दोपहर को कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके साथ नागराकाटा विधायक पूना वेंगरा, मदारीहाट विधायक मनोज तिग्गा और अन्य लोग उपस्थित थे।
आज शनिवार दोपहर को 4 बजे अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम कार्यक्रम आरंभ किया गया था ।
मुंडा समाज इस देश की प्राचीन जनजातियों में से एक है। उनकी अपनी भाषा और संस्कृति है। उस भाषा के विकास और समाज के विकास की चर्चा सभा में किया गया ।
रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री श्री बारला कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजक समिति के ओर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया ।