केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक भरतपुर ने किया मीडिया सेंटर एवं एकीकृत कंट्रोलरूम का निरीक्षण

केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक भरतपुर ने किया मीडिया सेंटर एवं एकीकृत कंट्रोलरूम का निरीक्षण

भरतपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये नियुक्त केन्द्रीय सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ जैन, पुलिस पर्यवेक्षक मनु महाराज, व्यय पर्यवेक्षक विश्वजीत सिंह ने शुक्रवार को मीडिया सेंटर एवं एकीकृत कंट्रोलरूम का निरीक्षण कर पेड न्यूज, विज्ञापन एवं सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी व्यवस्था को देखा तथा सी-विजिल एवं नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सोशल मीडिया पर राजनैतिक दलों, लोकसभा उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउन्ट पर की जा रही निगरानी का अवलोकन किया। उन्होंने भरतपुर क्षेत्र में प्रसारित होने वाले प्रमुख सोशल मीडिया चैनलों पर प्रसारित होने वाले कन्टेंट की निगरानी की जाकर भ्रामक समाचारों के साथ विज्ञापनों पर भी निगरानी रखें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार मीना ने नियंत्रण कक्ष, मीडिया सेन्टर एवं एकीकृत कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एमसीसी प्रभारी व सहायक कलक्टर ओमप्रकाश मीना, उपनिदेशक डीओआईटी पुष्पेन्द्र सिंह कुन्तल, मीडिया सेन्टर के सहप्रभारी हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!