सतगावां से कौशल पाण्डेय की रिपोर्ट
कैंडिस मैनेजर ने पंचायत समिति सदस्य के साथ किया अभद्र व्यवहार

सतगावां प्रखंड के शिवपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य ज्योति देवी ने बैंक ऑफ इंडिया सतगावां के क्रैडीट
मैनेजर देवेन्द्र पासवान पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। वही ज्योति देवी ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।वही ज्योति देवी ने कही की के सी सी लोन में क्रैडीट मैनेजर
द्वारा कमीशन मांगने पर हम विरोध की। तो मैनेजर ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया।वही ज्योति देवी ने बैठक में बतायी की बैंक मैनेजर साहब अपने कैबिन में बुलाकर कमीशन मांगे ।वही नहीं देने पर बोतल उठाकर जान से मारने के लिए बोले रहे थे।जिस वक्त वो हमको बोल रहे थे उस वक्त ब्रांच मैनेजर भी वही पर थे।
उन्होंने उनको समझाया भी।वही ज्ञापन में रंजन कुमार, सुभाष कुमार,मधु कुमारी,नीलम कुमारी, स्वीटी देवी के हस्ताक्षर शामिल हैं।