उच्चैन (भरतपुर) 29 दिसंबर
कैमासी के पास देर रात दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
मृतक हरिओम पुत्र गोविंद निवासी अस्तल पिंगोरा थाना लखनपुर बताया जा रहा है दुर्घटना में कुमरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी बहरा रेखपुरा थाना उच्चैन घायल हुआ है ,घायल कुमरपाल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला आर बी एम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जबकि मृतक के शव को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चैन की मोर्चरी में रखवाया, परिजनों के मौजूदगी में कराया जाएगा पोस्टमार्टम
उच्चैन से रिपोर्टर
यतेंद्र कटारा