सराजुद्दीन अंसारी
*पांकी पलामू
कॉमरेड विनोद मिश्र की पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस व सदस्यता अभियान चलाया गया
कॉमरेड विनोद मिश्र की पुण्यतिथि पर दर्जनों लोगों ने भाकपा माले की सदस्यता लिया।
18 दिसंबर 2021 को भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र को याद करते हुए, भाकपा माले पांकी प्रखंड कमिटी ने कामत टोला, तेतराई, पांकी में संकल्प सभा किया।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए माले जिला कमिटी सदस्य बृजनंदन सिंह ने कहा की विनोद मिश्र भारतीय कम्यूनिस्ट आंदोलन का वह ध्रुव तारा हैं जो 70 के दशक से लगातार मजदूर किसान आंदोलनों को राह दिखा रहे हैं। आज देश में जब फासीवादी हमले बढ़े हैं इसके खिलाफ विनोद मिश्र हमें आगाह करते रहे हैं और भाकपा माले उनके बताए रास्तों को अपनाकर किसान आंदोलन से एकजुटता दिखाते हुए फासीवादी सरकार को पीछे हटने पर मजबूर किया।
नरबदेश्वर जी ने कहा की छात्र युवा आंदोलनों को भ्रष्ट नेता के लिए खौफ का पर्याय होना चाहिए ऐसा विनोद मिश्र कहा करते थें। जो युवा साथी पार्टी से जुड़े हैं और जुड़ रहे हैं यह उनकी जिम्मेवारी है की भ्रष्ट – सांप्रदायिक नेताओं के खिलाफ आंदोलन को इतना मजबूत करें की वो थरथराते रहें। किसान आंदोलन से सिख लेते हुए सभी वर्गों को अपने अपने समस्यायों के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा और सरकार को मजबूर करना होगा, जनता का काम करने के लिए।
संकल्प सभा की अध्यक्षता पांकी प्रखंड सचिव अविनाश रंजन ने किया। कॉमरेड महेंद्र राम, अरुण प्रजापति, अरुण कुमार, गुडडू भुइयां, कविता सिंह, सुशीला देवी ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर गिरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, कईल भुइयां, मंजू देवी, गणेश भुइयां के साथ दर्जनों लोगों ने भाकपा माले की सदस्यता लिया। सूबेदारी भुइयां, महेंद्र भुइयां, नगीना भुइयां, मो अकरम के साथ सैंकड़ों लोग सभा में उपस्थित थें।