कोतवाली एवं विद्यालय में किया गया बृक्षारोपण

बिग ब्रेकिंग

कोतवाली एवं विद्यालय में किया गया बृक्षारोपण

 

बाँदा। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर कोतवाली एवं विद्यालय में वृक्षारोपण किया औऱ पर्यवारण को संरक्षित करने के लिए बृक्षारोपण जरूरी बताया गया है।

बबेरु कोतवाली में अमृत महोत्सव पर कोतवाली प्रभारी अरुण पाठक अपने मातहत स्टॉप के साथ कोतवाली परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का बृक्षारोपण किया वही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जनउद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, विश्व हिंदू महासंघ के निवर्तमान मंडल प्रभारी शिवविलाश शर्मा, जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री, बस मालिक पप्पू जायसवाल आदि ने भी कोतवाली परिसर में बृक्षारोपण किया। बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत कैलाशपवति इंटर कॉलेज बेर्रांव में प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी एवं शिक्षक व कर्मचारियों के द्वारा अमरूद ,जामुन, कटहल ,पीपल ,आम व बरगद आदि के फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया है।वही विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण बचाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश। बृक्ष धरा का भूषण, जीवन का ये गहना है। पेड़ पौधे ही जीवनदायिनी है। पेड़ पौधों के बगैर जीवन निरर्थक है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि धरती को संवारने एवं अपने जीवन को संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधे जरूर लगाएं।

बाँदा से जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!