कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह मे मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण में पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह मै मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण में पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

 

इटावा नगर मैं भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा इटावा के अंबेडकर भवन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ विपिन योगी ने बताया कि कोरोना काल में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस मित्र, न्यूज़ एजेंसी के होकर्स, समाजसेवी संस्थाओं के लोगों के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था जिसमें 353 लोगों का सम्मान किया गया।
मोदी सरकार ने कोरोना काल में अविश्वसनीय कार्य करते हुए देश की जनता को महामारी कोरोना में जागरुकता और देश की जनता के लिए परोपकार एवं चिकित्सा सेवाओं में विकास से देशवासी सुरक्षित रहें।
लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए साधुवाद दिया
विशिष्ट अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ माधव सिंह ने कोविड टीकाकरण में भारत ने विश्व रिकॉर्ड के साथ पड़ोसी देशों की मदद की सराहना की कार्यक्रम में अतिथियों ने जननी सोशल वर्क एंड हेल्थ संस्था का सर्टिफिकेट, माल्यार्पण और उपहार देकर सम्मानित किया भाजपा जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाजहित में कार्य के लिए तत्पर रहने को कहा चिकित्सा सेवाओं में हुए बेहतरीन कामों की प्रशंसा की और इटावा भाजपा मंडल की तरफ से कार्यक्रम को सम्बोधित किया कार्यक्रम के अंत में सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया।

कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!