क्षेत्र के बिभिन्न इलाकों मे शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ बकरीद का त्यौहार

सतगावां प्रखंड क्षेत्र के बिभिन्न इलाकों मे शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ बकरीद का त्यौहार बता दें की प्रखंड के बासोडीह, शिवपुर, मीरगंज ,मोदी डीह, बजनियां ,माधोपुर, डेबोडीह, अंगार, दौनेया ,सेलारी एंव राजावर जगहों पर मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाते हुए विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटना शुरू हुई। विभिन्न मस्जिदों में सुबह 7.30 बजे, से एवं 9.30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।

नमाज के पश्चात नमाजियों ने एक – दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। वहीं अपने – अपने घरों में बकरों की कुर्बानी दी। मुस्लिम धर्मावलंबियों का मानना है, कि अल्लाह को कुर्बानी पसंद है। वही सतगावां थाना क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों पर बासोडीह में प्रखंड पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, महेंद्र हेंब्रम ,ए सब आई भोला राम, मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, शंकर यादव,
,मोदीडीह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुनकुमार,डेबोडीह राजो पासवान, माधोपुर नागेन्द्र प्रसाद सिंह,मीरगंज श्याम करण सिंह,दौनैया सुजीत कुमार सिंह शिवपुर निशांत अहमद,बजनिया राजू रजक, मुस्तैद दिखे ।वही जगह जगह पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य अपने दलबल के साथ गस्ति के साथ मुस्तैद दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!