क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2 दर्जन प्रस्ताव पास

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2 दर्जन प्रस्ताव पास

ब्लाक सभागार में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक में गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराए जाने, विकास कराए जाने के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने सहित 2 दर्जन प्रस्ताव पास किए गए।

ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।और अकोला में बन रहे स्टेडियम का नाम शहीद सतीश चाहर के नाम रखने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।इसके साथ ही हैंडपंपों की मरम्मत, रिवोर, नाली खड़ंजा निर्माण, शौचालय, आवास आदि विकास कार्य कराए जाने पर चर्चा की गई।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रभारी सीडीपीओ सुषमा चौहान की कार्यशैली के विरुद्ध प्रस्ताव पास किया गया।पशु पालन विभाग , स्वास्थ्य विभाग ने अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव में शहरों की तरह विकास कराने के लिए गंभीर है।क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान जरूरी विकास कार्यों की सूची बनाकर लिखित रूप से अवगत कराने काम करें।बैठक का संचालन वीडीओ राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा अभिषेक परिहार, डा सुदीप कुमार, एडीओ कौशलेंद्र सिंह, टीसी गुप्ता, रविंद्र कुमार,अध्यक्ष अभिषेक प्रधान, डा गंभीर चाहर, दीवान सिंह, नीरज मास्टर, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- योगेंद्र सिंह
मलपुरा आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!