खेत में बने गड्ढे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

भरतपुर 3 सितंबर

खेत में बने गड्ढे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

 

भरतपुर. चिकसाना थाना इलाके में एक युवक की खेत में बने गड्ढे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। युवक के मौसा भोला निवासी नोंह गांव ने बताया कि उसका भतीजा दिनेश 17 साल निवासी ककुआ जिला आगरा 5 दिन पहले उनके घर आया था। मंगलवार सुबह वह मेरे बच्चों के साथ कचरा प्लांट पर घूमने के लिए चला गया। वहीं पास में एक खेत था, खेत में बारिश का पानी भरा हुआ था। उसी खेत में एक गहरा गड्डा था। अचानक दिनेश का पैर स्लिप हो गया। जिससे दिनेश गड्ढे में जा गिरा। आसपास के खेतों में लोग काम कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने दिनेश को डूबते हुए देखा तो, वह खेत पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने दिनेश को गड्ढे से बाहर निकाला। दिनेश को तुरंत आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश के परिजन उसके शव का बिना पोस्टमॉर्टम करवाये घर ले गए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!