आगरा अपडेट:-
खेरागढ़ में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ विवाद, झगड़े के दौरान बुजुर्ग की मौत.परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,
खेरागढ़: जनपद आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र बुरहरा में एक ही समुदाय विशेष के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग की हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।

आपको बता दें कि मामला मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे के लगभग थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा का है। पीढ़ित पक्ष के अनुसार ललुआ पुत्र पप्पू इको कार को लेकर जा रहा था इसी दौरान कुटुंब के ही अंतो पुत्र शान मोहम्मद के घर के आगे उसकी बंधी गाय को रास्ते से हटाने को लेकर से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे निकल आये वहीं दूसरे पक्ष ने गाय पर कार चढ़ाने का लगाया आरोप लगाते हुए कहा कि ललुआ ने जान बूझकर कार गाय के ऊपर चढ़ा दी थी जिससे गाय घायल हो गई जब इसका विरोध किया तो अंतो के परिवार के लोगों ने बोला हमला बोल दिया ।
पप्पू का आरोप है कि अंतो के परिवार के आधा दर्जन से अधिक सदस्य लाठी डंडों से लैस होकर आ गए और गाय के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हमलावर हो गए। ललुआ पुत्र पप्पू के घर पर पथराव और लाठी डंडों से हमला करने लगे जिससे चीख पुकार मच गई। झगड़े को देखकर पप्पू के 82 वर्षीय पिता समशाद आ गए जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मृतक शमशाद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।