बारा
खेल व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक- माथोडिया
एक जिला एक खेल के तहत हुआ फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

बारां-राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने व एक जिला एक खेल स्कीम के तहत आज श्रीराम स्टेडियम पर डी०एफ०ए बारां व सेंट पॉल स्कूल के मध्य एक मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिला फुटबॉल संघ के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया की इस मैत्री पूर्ण मैच में डी०एफ०ए० बारां 2-0 से विजयी रहा। मैच के मुख्य अथिति अभिमन्यु सिंह कुंतल उपखंड अधिकारी बारां , विशिष्ट अतिथि मान सिंह मीणा नगर परिषद बारां, अध्यक्षता फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, भुवनेश मीना नगर परिषद बारां जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह , सचिव जिला फुटबॉल संघ अब्दुल अजीज थे।अतिथियों का खेल मैदान पहुंचने पर फुटबॉल कोच अमित मदान, नरेंद्र तिवारी आत्माराम मीणा, अनवर अली, प्रदीप हाड़ा, लोकेश नागर, गणेश सुमन, मनीष सुमन आदि ने स्वागत किया ,अपने उद्बोधन में बोलते हुए फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने कहा की खेल व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है खेलों से जहा शरीर स्वस्थ होता है वही एकता अखंडता व भाईचारे का विकास होता है ,वहीं उपखंड अधिकारी कुंतल ने कहा कि खेलो से सामंजस्य बढ़ता है तथा व्यक्ति एकाग्रता व सहयोग से सफलता की और बढ़ता है ,उन्होंने कहा कि आज के इस भाग दौड भरी जिंदगी में आवश्यक है हम कुछ पल हमारे शरीर के लिए निकले ,व्यक्ति को शारीरिक गतिविधियों से जुड़ा रहना चाहिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ,
पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां