स्थान गंजबासौदा
रिपोर्टर – ललित सोनी
गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा में चुनावी हलचल हुई तेज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने लगे दौरे

विदिशा जिले के गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 भाजपा की ओर से बनाए गए प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी सिंह बड्डा एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं और अपना भाग्य आजमा रहे हैं विधानसभा में एक बार फिर से चुनावी सरगर्मियां तेज होती हुई दिखाई देने लगी है और जहां एक और भाजपा ने हरि सिंह रघुवंशी पर विश्वास जताया है तो वहीं दूसरी बार फिर से कांग्रेस ने निशंक जैन को मैदान में उतारा है
गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा में प्रत्याशियों के द्वारा आम जनता के बीच पहुंचने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है इस विधानसभा में ग्यारसपुर तहसील का क्षेत्र भी सम्मिलित है जिसमे काफी लंबा ग्रामीण क्षेत्र आता है इस कारण दोनों ही दलों के प्रत्याशी सभी गांव में पहुंचकर अपने-अपनी पार्टी के पक्ष में बातें रख रहे हैं ग्रामीण भी सभी दलों का स्वागत कर रहे हैं अब देखना होगा कि क्षेत्र की जनता अपने किसी उम्मीदवार को चुनती है