गरीब नवाज अब्दाल शाह बाबा की दरगाह पर मुस्लिम समाज सामूहिक निकाह सम्मेलन

रविवार दिनांक 16 जुलाई 2023 को धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के मचकुंड रोड, धौलपुर स्थित पहाड़ वाले गरीब नवाज अब्दाल शाह बाबा की दरगाह पर मुस्लिम समाज सामूहिक निकाह सम्मेलन कमेटी द्वारा एक सामूहिक निकाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विवेक सिंह बौहरा जी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री बोहरा का माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात, श्री बौहरा द्वारा नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद दिया एवं सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने की बात कही। कार्यक्रम में श्री बोहरा के साथ शहर काजी जनाब मतीन खां गौरी, कमेटी के जिला सदर निजामुद्दीन खान पहलवान, कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अहमद, इमरान खान, वसीम खान, पार्षद मोंटी पहलवान सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अतहर फारुकी जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!