10 मार्च 2022
खबर मंदसौर से,
गर्भावस्था में डायबिटीज की जांच एवं प्रबंधन
मंदसौर जिला चिकित्सालय में 10 मार्च 2022 को जीडीएम दिवस के उपलक्ष में ए एन सी क्लीनिक महिला ओपीडी गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परामर्श दिया गया ! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज (जीडीएम ) की जांच प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की होनी चाहिए ! यह जांच जिले के प्रत्येक शासकीय अस्पतालों में निशुल्क सुविधा उपलब्ध है ! जिन महिलाओं को गर्भावस्था के समय डायबिटीज होता है , उन में से 50% को अगले 5 साल में डायबिटीज हो सकता है ! इन महिलाओं के शिशुओं में भी आगे चलकर डायबिटीज होने का खतरा सामान्य शिशुओं की तुलना में 8 गुना ज्यादा होता है ! डॉ प्रमिला राठौर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि ए एन सी क्लीनिक में 18 गर्भवती महिलाओं की जीडीएम (डायबिटीज ) की जांच की गई ! प्रत्येक गर्भवती महिला स्वास्थ्य संस्था मैं जीडीएम (डायबिटीज) की जांच अवश्य करवाएं और अन्य गर्भवती महिलाओं को इस संबंध में जागरूक करें !
जीडीएम कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ जिला चिकित्सालय मंदसौर के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
R9 भारत के लिए ब्यूरो चीफ हार्दिक हड़पावत मंदसौर