गलौली/बारा पैंटून पुल स्थानीय ठेकेदार की मनमानी से दुर्दशा का शिकार, एक ट्रैक्टर फिर से पलटा।

बिग ब्रेकिंग
रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा

गलौली/बारा पैंटून पुल स्थानीय ठेकेदार की मनमानी से दुर्दशा का शिकार, एक ट्रैक्टर फिर से पलटा।

बांदा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता की लगातार दो सालों से पैलानी क्षेत्र की बड़ी समस्या को हल कराने के लिए कई बार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत किया लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। दो वर्ष पहले इसी पुल में एक ट्रक यमुना नदी में गिर गया था। जिसमें ड्राइवर व खलासी की दर्दनाक मौत भी हो गई थी ! लेकिन आज तक दोषी ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई !
पैटून पुल एवं रास्ता खराब होने व पुल में सही लकड़ी के पटरा न होने की वजह से एक ट्रैक्टर पुल में फस गया जिससे पूरा आवागमन बाधित हो गया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को पुल से पार होने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा है !
स्थानीय ठेकेदार सत्तापक्ष के बड़े नेताओं की नजदीकियों की वजह से पुल की मरम्मत भी नहीं करा रहा है।जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं अब आम बात हो गई है। जसपुरा क्षेत्र की जनता आपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल से निकलने को मजबुर है !
आम आदमी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने पूरे क्षेत्र में पक्के पुल के निर्माण के लिए एक मुहिम गांव गांव में बैठको के माध्यम से चलाया था। जिसे इसी पैंटून पुल के ठेकेदार व उसके साथियों ने दूसरी जगह से उठाकर पक्के पुल निर्माण की मुहिम को कमजोर करने का काम किया था।
पैलानी क्षेत्र के वासी जिले के आला अधिकारियों से मांग करते हैं कि सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें व पुल की सही तरीके से मरम्मत कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता सुरक्षित पुल से आवागमन कर सके !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!