गाजे बाजे के साथ निकाली गई अस्थि कलश यात्रा,प्रयागराज में विसर्जित किए जाएंगे अस्थि कलश

रामकोट सीतापुर क्षेत्र के जाने माने ज्योतिषीय एवं कर्मकांड के प्रकाण्ड विद्वान
94वर्षीय सदैव हंसमुख रहने वाले पंडित सती प्रसाद का विगत 15 जून को अपने पैतृक स्थान रामकोट में देहावसान हो गया, पुत्र एवं परिजनों के द्वारा 20 जून सोमवार को रामकोट कस्बे के हनुमान मंदिर से कस्बे के समापन के अंतिम छोर तक गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से अस्थि कलश यात्रा प्रारंभ की गई यह अस्थि कलश यात्रा रामकोट से प्रयागराज के लिए रवाना होगी।


रामकोट चौराहे पर जगह-जगह लोगों ने अपने प्रिय साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए लालायित रहे ,इस मौके पर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों की तादाद में लोग अपने साथी के अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए इस अवसर पर डॉ देवी सहाय तिवारी रामनिवास वर्मा प्रधान रामनरेश, राजेश कुमार ,रोमेश वर्मा ,अभिषेक, डॉक्टर सतगुरु, सिमरन सिंह, लवलेश प्रधान, बीडीसी देव शंकर, बीडीसी राजेश यादव, मुकेश मिश्रा ,उमेश गुप्ता, उमाकांत शुक्ला ,देवेश कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रामकोट पत्रकार संघ के पदाधिकारी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!