गाय से टकराई मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल सवार हुए जख्मी। R9.bharat bijnor मोहम्मद अरशद।

क्षेत्र नजीबाबाद थाना मंडावली ग्राम भागूवाला कर्णवाल बिल्डिंग मैटेरियल के सामने नेशनल हाईवे रोड पर दो गाय खड़ी हुई थी। नजीबाबाद की ओर से आते हुए मोटरसाइकिल यूपी 20 ए जेड 8956 सीटी 100 गाय से टकरा गई। गाय से टकरा कर मोटरसाइकिल रोड पर गिर गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया दो व्यक्ति जिन के शरीर पर थोड़ी-थोड़ी चोटे आई हैं। मोटरसाइकिल पर तीन सवाल मौजूद थे जिनके नाम सनी पुत्र रतिराम 21 वर्ष राहुल पुत्र रतिराम 24 वर्ष मोनू पुत्र कृपाल सिंह 26 वर्ष निवासी मलूक वाली थाना नजीबाबाद के बताए जा रहे है जो हरिद्वार की ओर जा रहे थे । सूचना पर थाना मंडावली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौड़ चौकी प्रभारी स्वामी अवधेशानंद भागूवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस द्वारा तुरंत हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है। वही भागूवाला शिव मंदिर के सामने रात्रि लगभग 9:30 बजेअज्ञात वाहन तेज रफ्तार टैंकर गौ माता को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसमें गौ माता की मौके पर ही मौत हो गई।दुपहिया वाहनों से अनुरोध है कि परिवहन विभाग के नियमों का पालन करें सुरक्षित चलें।