गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण-
आशीष श्रीवास्तव
जनपद अयोध्या में मा0 प्रधानमन्त्री जी के आगमन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा-

ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने व रूट डायवर्जनों का कड़ाई से पालन कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पी0ए0सी0 बल की ड्यूटी लगाने हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-

आज दिनांक 29.12.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर श्री अखिल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा मा0प्रधानमन्त्री जी के जनपद अयोध्या में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा गोण्डा-अयोध्या सीमा पर ड्रोन कैमरों से अनवरत रूप से निगरानी रखने व सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गए साथ ही साथ यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु जनपद अयोध्या से समन्वय स्थापित कर रूट डायवर्जनों का कड़ाई से पालन करने तथा अयोध्या की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की सघनता से चेकिंग हेतु निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गोण्डा-अयोध्या बार्डर सीमा के आस-पास होटलों, ढाबों, दुकानों आदि की संघन चेकिंग कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पी0ए0सी0 बल की ड्यूटी चिन्हित स्थानों पर लगाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज राय, प्रभारी यातायात, पीआरओ0 ए0डी0जी0 जोन गोरखपुर, पीआरओ डी0आई0जी0, पीआरओ पु0अ0 व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!