गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष ने किया गौशालाओं का निरक्षण

गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष ने किया गौशालाओं का निरक्षण

आर 9 भारत के गंज बासौदा ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा! मध्यप्रदेश गौ पालन एवम् पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद के निर्देशानुसार बोर्ड के विदिशा जिला उपाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने बरेठ, बत्तीसा, भाटनी पंचायत की गौपाल कृष्ण गौशाला, डिडौली पंचायत में वेहटा की गौशालाओं निरीक्षण किया एवं संचालकों की समस्यायें सुनी जिसमें सभी गौशालाओं में भूसे का पर्याप्त स्टाक है एवं उचित रहवास व्यवस्था भी है परंतु ग्राम वेहटा की गौशाला ट्रांसफार्मर की कमी के कारण चालू नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही अन्य छोटी छोटी समस्याओं को भी नोट किया। निरीक्षण उपरांत इन सभी समस्याओं को कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा जायेगा एवं निराकरण कराने का प्रयास रहेगा। साथ ही गौशालाओं के संचालन में संचालकों को आ रही दिक्कतों में भी हर संभव मदद करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र ठाकुर,जिला समाजिक समरसता प्रमुख दिलीप देसाई, बजरंगदल जिला गौरक्षा प्रमुख टोनी अहिरवार,प्रखण्ड समरसता प्रमुख श्याम रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!