ग्राम घरघोड़ी में महिला समूह के साथ आबकारी विभाग की कार्यवाही

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

ग्राम घरघोड़ी में महिला समूह के साथ आबकारी विभाग की कार्यवाही

रायगढ़, 11 जनवरी 2024/ सचिव आबकारी सुश्री आर.संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले में आबकारी अपराधों पर कार्यवाहियां निरंतर जारी है। इसी क्रम में गत दिवस जनचौपाल में प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आबकारी अमले द्वारा ग्राम घरघोड़ी में महिला समूह की निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें 12 बोतलों और 3 जरीकेन में कुल 39 लीटर अवैध आसवित मदिरा एवं 50 पालीथिन बोरियों में कुल 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धाराओं में प्रकरण कायम किया गया। आरोपियों की पतासाजी का प्रयास किया जा रहा है। महिला समूह को आबकारी विभाग से संपर्क बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देते रहने को कहा गया है।
कार्यवाही आबकारी वृत्त घरघोड़ा के उप निरीक्षक हाबिल खलखो द्वारा की गई। जिसमें मुख्य आरक्षक कमलेश दुबे, नेल्सन लवेट आरक्षक राजेश्वर ठाकुर, तुलेश्वर राठौर, नगर सैनिक सरोज कंवर का योगदान रहा। महिला समूह सदस्य रूपकुंवर, पुष्पा समेत अन्य महिलाएं साथ में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!