ग्राम पंचायत जड़ौरा में विधायक अमन गिरि ने किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन।
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्धियो को सरकार के द्वारा दिये गये आवास की चाभियां, गोद भराई, अन्नप्राशन आदि के प्रोग्रामो का आयोजन किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत रायपुर व जड़ौरा मे संपन्न हुई यात्रा के तहत कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जड़ौरा मे अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय भाजपा विधायक अमन अरविंद गिरी व ग्राम प्रधान संध्या मिश्र, व ग्राम प्रधान प्रतिनिध ऐडवोकेट आशीष मिश्र एवं प्रभात वाजपेई के कर कमलो से किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, आयुष्मान कार्ड व किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया गया। ग्राम जड़ौरा मे ग्राम प्रधान संध्या मिश्रा की अध्यक्षता में जिला प्रभारी भाजपा प्रभात बाजपेई ने कहा कि समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही केंद्र व प्रदेश सरकार का संकल्प है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा एवं राजेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रभात वाजपेई ,खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद, मिश्रा जी ,अवधेश मिश्रा, अरुण मिश्र ,प्रधान प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, कोटेदार विकास मिश्र, प्रधान विपिन यादव ,आशीष मिश्रा, उमेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह भाजपा विस्तारक दीपक तिवारी सभी सम्मानित पंचायत सचिव शिवम मिश्रा सुमित पांडे इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत ग्राम प्रधान संध्या मिश्र ने भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ के बारे मे बताया।और सभी लाभार्धियो ने भारत सरकार की जय जयकार की।
R9 भारत
आयुध शुक्ला प्रिंस के साथ नवीन गिरी