घर की खुशियाँ बदली मातम,लड़की के भाई व नई नवेली दुल्हन के पति राजा की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

घर की खुशियाँ बदली मातम,लड़की के भाई व नई नवेली दुल्हन के पति राजा की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

R9 भारत अभिषेक श्रीवास्तव कटरा बाजार/

गोण्डा – घर में लड़की की शादी की तैयारी व अभी दो सप्ताह पहले आये लड़के के गौना की सभी खुशियां अचानक मातम में उस वक्त बदल गयी जब लड़की के भाई व घर मे आयी नई नबेली दुल्हन के पति की करेंट लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना कटरा बाजार थानाक्षेत्र अन्तर्गत लालपुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को आशुतोष उर्फ राजा पुत्र यदुनाथ को करंट लग गया जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया । इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि राजा सुबह बिजली के मोटर का तार लगा रहा था तभी करंट लग गया। बताया जा रहा है कि मृतक का गवना आये अभी दो सप्ताह ही बीता था तथा मृतक राजा के बहन की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी 21 जून को को उसकी बारात आनी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!