घर घर जाकर किया जा रहा है ईकेवाईसी एवं फॉर्म ऑनलाइन का कार्य…

घर घर जाकर किया जा रहा है ईकेवाईसी एवं फॉर्म ऑनलाइन का कार्य

दामजीपुरा — मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा चालू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना अंतर्गत बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा सेक्टर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर के द्वारा घर घर जाकर ई केवाईसी करने का कार्य एवं फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है वैसे तो पूरा जिला ही ट्राइबल है लेकिन विकासखंड भीमपुर पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य विकासखंड होने के कारण और जिसमें दामजीपुरा क्षेत्र जिसे कि कुछ सालों पहले तक काला पानी के नाम से जानते थे ऐसे में क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी भी अभी दो-तीन सालों में आई है वर्तमान में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां एवं बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी ग्राम पंचायत की टीम के साथ में अपना सहयोग करते नजर आ रहे हैं जिसमें क्षेत्र में विडंबना यह है कि बहुत सारी महिलाओं के अभी तक खाते नहीं खोले गए हैं दूसरा मोबाइल नंबर भी नहीं है एवं समग्र भी अपडेट नहीं है ऐसे में ईकेवाईसी करना बड़ी दिक्कत का कारण है और अशिक्षा की वजह से महिलाओं को समझाना बड़ी मुश्किल का कार्य हो रहा है इन सब परिस्थितियों को दूर करने के लिए जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर्स पंचायत के कर्मचारियों के साथ मेहनत कर रहे हैं एवं घर घर जाकर ईकेवाईसी करना और साथ में फॉर्म भरने का काम कर रहे हैं नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुरदा के अध्यक्ष परामर्शदाता लवकेश मोरसे ने बताया की विकासखंड भीमपुर में लगभग 100 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां है एवं वर्तमान में बीएसडब्ल्यू के 40 एवं एमएसडब्ल्यू के 29 विद्यार्थियों के द्वारा इस कार्य को सहयोग कर रहे हैं जिसमें कुछ पंचायतें ऐसी भी है पाट रैयत,डोडाजाम,गदाखार जिनमें नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है और केवाईसी एवं फार्म भरने का कार्य थोड़ा स्लो है पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग के लिए जन अभियान परिषद की टीम काम कर रही है वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीमपुर सुश्री कंचन वास्कले आज दामजीपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बटकी पहुंची एवं उन्होंने ईकेवाईसी और फॉर्म ऑनलाइन का फीडबैक लिया जनपद पंचायत भीमपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा विशेष रुप से इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!