घर घुसकर महिला से दुष्कर्म, लोक लॉज से रिपोर्ट नहीं कराने पर आरोपी करता रहा परेशान….

छत्तीसगढ रायगढ़ से= महेन्द्र अग्रवाल R 9 भारत ●दुष्कर्म : घर घुसकर महिला से दुष्कर्म, लोक लॉज से रिपोर्ट नहीं कराने पर आरोपी करता रहा परेशान….

● एफआईआर बाद थाना प्रभारी बरमकेला किये त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड….

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री लखन पटेल एवं एसडीओपी सारंगढ़ श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 13.07.2022 को बरमकेला पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी पुरूषोत्तम सिदार (32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के विरूद्ध आज सुबह स्थानीय महिला पिछले माह 3 तारीख को घर घुसकर डरा धमकाकर अनाचार ‍करना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

पीड़िता बताई कि घटना दिनांक रात करीब 11-12 बजे के बीच आरोपी पुरूषोत्तम सिदार दिवाल फांदकर घर के अन्दर आया और बिस्तर में बलपूर्वक दुष्कर्म किया और धमकाया गया कि किसी को इस संबंध में बताओगे तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जाने से मार दुंगा। लोक लॉज से महिला घटन किया को नहीं बताई जिस कारण दुष्कर्मी को बल मिल गया । महिला बताई कि घटना के बाद पुरूषोत्तम हमेशा घर के बाहर पीछा करता है । इसे डर है कि आरोपी द्वारा फिर गलत काम न कर दे जिस पर अपने पति को बताई और रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल आरोपी के दबिश देकर आरोपी पुरूषोत्तम सिदार पिता विनोद सिदार (32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!